विवाद में हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद/ मामूली विवाद को लेकर हत्या मामले में दो हत्यारोपियों को गोह पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। इनकी पहचान जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के सैदपुर–बेलदारी गांव निवासी भीम बिंद एवं परमानंद बिंद के रूप में की गई है। दरअसल बीते 27 मई को थाना क्षेत्र अंतर्गत पुनपुन नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया था जिसकी पहचान हत्यारोपियों के गांव के ही सुरज बिंद के रूप में की गई थी। घटना को लेकर मृतक की पत्नी रजंती देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने बताया कि गोह थाना क्षेत्र अंतर्गत जय हो ईट भट्ठा पर उसके पति काम करते थे। इसी क्रम में गांव के ही परमानंद बिंद, भीम बिंद, संतोष बिंद, रूदल बिंद एवं रवि बिंद के साथ एक मामूली विवाद हुई थी जिसको लेकर इन लोगों ने उनकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नियत से शव पुनपुन नदी में फेंक दिया। काफ़ी खोजबीन के बाद बीते 28 मई को शव नदी से बरामद किया गया। इधर कांड की गंभीरता के आधार पर पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गौतम मेश्राम के निर्देश पर दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषि राज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान एवं सशस्त्र बलों के द्वारा कार्रवाई की गई जिसमें तकनीकि एवं उपयुक्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्तों को टेहटा से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक उनका कोई सामान चोरी कर लिया था। इस बात को लेकर स्थानीय बाजार गए सूरज को अभियुक्तों ने हत्या कर दी थी। संदर्भ में आवश्यक कार्रवाई के उपरांत दोनों को जेल भेज दिया गया। जबकि अन्य की तलाश जारी है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष कमलेश पासवान, पीएसआई रविन्द्र सिंह, महिला सिपाही दिव्या भारती एवं शबनम आरा शामिल थी।

Related posts

Leave a Comment