खुली जीप में रांची की सड़कों पर रोड शो करने निकले PM मोदी

PM Modi turns out to be road show on Ranchi road in open jeep

News Agency : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा चौक तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो जारी है। मोदी के साथ मुख्यमंत्री रघुवर दास, रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ, झारखंड लोकसभा चुनाव प्रभारी मंगल पांडेय सहित अन्य नेता व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद हैं। इस दौरान खुली जीप में खड़े होकर मोदी सड़क किनारे लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मंगलवार की शाम लगभग छह बजे दुर्गापुर से रांची एयरपोर्ट पहुंचे।वहां से बिरसा चौक तक रोड शो कर रहे हैं। बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद वह सीधे राजभवन चले आएंगे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे।आपको बता दें की इससे पूर्व प्रधानमंत्री के रोड शो की तैयारी का जायजा कल स्वयं मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया और वह अधिकारियों की पूरी टीम और भाजपा के पदाधिकारियों के साथ देर रात्रि तक पूरे इलाके का भ्रमण करते रहे। समझा जाता है कि सुरक्षा कारणों के चलते एवं लोगों की असुविधा का ध्यान रखते हुए प्रधानमंत्री का रोड शो शहर के मध्य कहीं नहीं रखा गया है।

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर यहां लोगों में भारी उत्साह और उत्सुकता देखी जा रही है। प्रधानमंत्री रात्रि विश्राम यहां राजभवन में करेंगे और बृहस्पतिवार को सुबह ग्यारह बजे लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री रांची में भाजपा के उम्मीदवार संजय सेठ और लोहरदगा में आदिवासी मामलों के केन्द्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत के लिए प्रचार करेंगे। रांची में भाजपा की ओर से इस बार खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस, झारखंड विकास मोर्चा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के महागठबंधन की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय चुनाव मैदान में हैं।

Related posts

Leave a Comment