पीएम मोदी विदेश यात्राओं के शतक से 7 कदम दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपनी दो दिवसीय दक्षिण कोरिया की यात्रा समाप्त कर स्वदेश लौटे हैं। प्रधानमंत्री का यह 5 साल में दूसरा दक्षिण कोरियाई दौरा था। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री के तौर पर यह उनका आखिरी आधिकारिक विदेश दौरा था। 2019 में दक्षिण कोरिया पीएम मोदी का पहला विदेशी दौरा है। इस दौरान पीएम मोदी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में योगदान के लिये वर्ष 2018 के लिये प्रतिष्ठित ‘सियोल शांति पुरस्कार’ से नवाजा गया। इससे पहले वह अर्जेंटीना गए थे।

हालांकि चर्चा है कि वह अभी भूटान दौरे पर जाएंगे लेकिन उनके इस कार्यक्रम की अभी तक कोई तारीख तय नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अभी तक 55 महीने में 93 विदेश दौरे कर चुके हैं। वह शतक बनाने से अब महज 7 कदम दूर रह गए हैं। बता दें कि इसमें एक ही देश के दो या उससे ज्यादा दौरे भी शामिल हैं। पीएम मोदी विदेशी दौरों के मामले में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की बराबरी कर चुके हैं। मनमोहन सिंह ने 10 वर्षों के अपने कार्यकाल में 93 बार विदेश दौरे पर गए थे। 

वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल के 16 वर्षों में 113 विदेश दौरे किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बात करें तो उन्होंने 48 विदेशी दौरे किए, जबकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू अपने कार्यकाल (1947 से लेकर 1962 के बीच) के दौरान 68 बार विदेशी दौरे पर गए थे। 

विदेश दौरों का शतक बनाने से महज 7 कदम दूर रह गए हैं। क्रिकेट के शब्दों में कहेंगे तो वह विदेश में नर्वस नाइनटी में पहुंच गए हैं। मोदी का प्रधानमंत्री बनने के बाद यह 55 महीने में 93वां (इसमें एक ही देश के दो या उससे ज्यादा दौरे भी शामिल हैं) विदेश दौरा है। 

मोदी 5 साल में कुल 49 बार विदेश के लिए रवाना हुए। इस दौरान वह 93 देश (इनमें 2 या उससे ज्यादा दौरे भी) गए। इनमें 41 देश ऐसे रहे, जहां वह एक बार गए। 10 देशों में वह दो बार गए। फ्रांस और जापान 3-3 बार गए। रूस, सिंगापुर, जर्मनी और नेपाल 4-4 बार गए। चीन और अमेरिका 5-5 बार गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा पर 2021 करोड़ रु. खर्च हुए, यानी 1 पर 22 करोड़ दक्षिण कोरिया से पहले मोदी ने जो 92 दौरे किए हैं, उन पर कुल 2021 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यानी एक यात्रा पर औसतन 22 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। यूपीए1 सरकार में पूर्वपीएम मनमोहन सिंह के 50 विदेश दौरों पर 1350 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यानी उनकी एक यात्रा पर औसतन 27 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 93 विदेशी दौरों में अलग-अलग देशों में कुल 480 समझौतों और एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा दौरे साल 2015 में किए। इस साल वह 24 देश गए। 2016 और 2018 में 18-18 देश गए, जबकि 2017 में वह 19 देश गए। वह अपने पहले साल 2014 में 13 देश गए थे। नये साल में दक्षिण कोरिया पीएम मोदी का पहला विदेशी दौरा है। इससे पहले वह अर्जेंटीना की यात्रा पर गए थे।

Related posts

Leave a Comment