असम के सीएम के साथ अनूप सिंह की तस्वीर हुई वायरल

रांची। झारखंड के तीन कांग्रेस विधायकों की भारी कैश के साथ गिरफ्तारी मामले में एक नया मोड़ आया है। सोशल मीडिया में कांग्रेस विधायक जयमंगल उर्फ अनूप सिंह असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा के साथ फोटो वायरल हो रही है। इस तस्वीर में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इधर, फुरकान अंसारी ने दावा किया है कि इन तस्वीरों से साफ है कि सरकार को अस्थिर करने में अनूप सिंह अहम भूमिका निभा रहे थे। फुरकान अंसारी ने कहा कि भाजपा से हेमंत सरकार को खतरा नहीं है, बल्कि कांग्रेस अंतर्कलह में फंसी है। पार्टी में किसी विधायक से कोई मतभेद या नाराजगी है तो झारखंड कांग्रेस आपस में बातचीत कर पार्टी के अंदर की कलह को सुलझा लेना चाहिए। कलह सुलझाने के बदले विवाद को बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इससे जाहिर होता है कि साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की गई है।

बेरमो विधायक अनूप सिंह पर आरोप लगाते हुए फुरकान अंसारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज करने की तारीख भी ठीक से नहीं लिखी गई है। अनूप सिंह की बात नहीं बनी तो साजिश रच दी। इसके बाद ही कांग्रेस के विधायकों को बंगाल पुलिस डिटेन किया। उन्होंने कहा कि तीन विधायकों से सरकार नहीं गिर सकती है। उन्होंने कहा कि झारखंड कांग्रेस की स्थिति काफी खराब है। उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान से आग्रह करते हुये कहा है कि झारखंड कांग्रेस में बढ़ रहे अंतर्कलह को समाप्त करें, ताकि झारखंड में कांग्रेस मजबूत हो सके।

 

क्या कहा है अनूप सिंग ने

बेरमो विधायक अनूप सिंह ने कहा है कि 26 जुलाई को मैं दिल्ली के 11 अकबर रोड में प्रह्लाद जोशी से मिला था। इंटक को कोल इंडिया ने बैन किया हुआ है, इसी सिलसिले में प्रह्लाद जोशी से मुलाकात हुई थी। हेमंत विश्वा सरमा ने मुलाकात के लिए पैरवी की थी। इस मुलाकात के पहले प्रभारी अविनाश पांडे और सीएम हेमंत सोरेन को भी जानकारी दी थी। हेमंत विश्व जी से 20 साल पुराने संबंध रहे हैं । हेमंत विश्व के जवाब का इंतजार कीजिए।

Related posts

Leave a Comment