बड़कागांव थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

बड़कागांव थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

 

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता बड़कागाँव।

 

प्रखंड में दुर्गा पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की विशेष बैठक की गई ।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे एवं संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने किया। बैठक में प्रखंड के तमाम अखाड़ों के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं बुद्धिजीवी लोगों ने शिरकत किया। शांतिपूर्वक श्रद्धा के साथ धूमधाम से मां दुर्गे की पूजा करने का निर्णय लिया गया। वहीं कई गांव में होने वाली रावण दहन कार्यक्रम को भी प्रमुखता से चर्चा की गई। इस दौरान उपस्थित समिति के सदस्यों ने अपने-अपने अखाड़ों के तत्वाधान में होने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम ,रावण दहन ,को लेकर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई एवं पुलिस प्रशासन से शांति व्यवस्था को लेकर अखाड़ा में पुलिस दल व्यवस्था करने की मांग की गई। इस दौरान थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने लोगों से कहा कि शांति पूर्वक त्यौहार मनाए। एक दूसरे को सहयोग करें त्यौहार में व्यवधान डालने एवं माहौल को गंदा करने वाले शरारती तत्व एवं सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर है । माहौल को गंदा करने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

वही पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने कहा कि पूजा में शराब से दूर रहे क्योंकि शराब के कारण पूजा में व्यवधान हो जाता है। हमें इसे समझने की जरूरत है। सभी अखाड़ों के लोग इसे गंभीरता से लें ताकि शांतिपूर्वक पूजा संपन्न हो सके। निर्धारित समय पर ही जुलूस निकाले बेहतर होगा।

प्रखंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी ,थाना प्रभारी विनोद तिर्की, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, उप प्रमुख वचन देव कुमार ,एसआई विजय कुमार सिंह, एएसआई रुस्तम अली , हेमंत भुइयां, मोहम्मद इब्राहिम, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष विशेश्वर नाथ चौबे, मुखिया रंजीत कुमार ,पूर्व मुखिया भीखन महतो ,रामसेवक सोनी, संजय कुमार ,लालमणि महतो, राजेंद्र विश्वकर्मा, शिव शंकर कुमार , पंचायत समितिआई सदस्य रंजीत चौबे, रितेश ठाकुर , उपेंद्र महतो, पूनम साहू, बासमती देवी , सुरेश महतो, पंकज ठाकुर ,पूर्व मुखिया वाजिद अली, बेचन साव ,धनु प्रसाद निराला, श्रीकांत निराला, सोना साहू, प्रभु राम के अलावा कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment