मिलन समारोह का आयोजन

झारखंड प्रदेश काॅंग्रेस कमिटी की ओर से आज काॅंग्रेस मुख्यालय, काॅंग्रेस भवन, राॅंची में मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

प्रदेश काॅंग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार की उपस्थिति में पूर्व जिला कल्याण पदाधिकारी राॅंची श्री अर्जुन मांझी ने काॅंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उनके साथ श्री बलराम राम, अभिषेक कुमार, उज्जवल कुमार, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार, आदित्य कुमार, अशोक कुमार, आलोक कुमार ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करते हुए कल्याण पदाधिकारी श्री मांझी ने कहा कि केन्द्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गाॅंधी एवं प्रदेश काॅंग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार से प्रभावित होकर काॅंग्रेस में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा 1885 से काॅंग्रेस पार्टी देश के गरीबों के लिए काम करती रही है। संविधान की रक्षा, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ो के हितों की रक्षा काॅंग्रेस पार्टी ही कर सकती है।

प्रदेश काॅंग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 अजय कुमार ने सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पढ़े-लिखे लोगों के काॅंग्रेस में आने से पार्टी का जनाधार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संविधान विरोधी है, पाकिस्तान को लाल आॅंख दिखाने का दंम भरने वाली सरकार प्रेम पत्र लिख रही है। उन्होंने कहा भाषा, मर्यादा सब ताक पर रख दिया गया है। महिलाओं के लिए अभद्र टिप्पणियाॅं की जा रही है।

मिलन समारोह का संचालन प्रदेश काॅंग्रेस कमिटी के प्रवक्ता श्री आलोक कुमार दूबे ने किया। इस अवसर पर प्रदेश काॅंग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी राजेश ठाकुर, प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, डाॅ0 राजेश गुप्ता छोटु, लाल किशोर नाथ शाहदेव, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, डाॅ0 एम. तौसिफ, अमिताभ रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment