सिद्धू कान्हू युवा खेल क्लब हेतु आम सभा का आयोजन।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोमो उत्तर के पंचायत सचिवालय सभा कक्ष में पंचायत के मुखिया संजय सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें वार्ड सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्तिथि में सिद्धू कान्हू युवा खेल क्लब गठन हेतु आम सभा का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में एक कमिटी का गठन भी किया गया। जिसमें उपस्थित सदस्यों के बीच आम सहमति के द्वारा सिद्धू कान्हू युवा खेल क्लब गठन में अध्यक्ष कोषाध्यक्ष सचिव एवं सदस्यों का चयन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संजय सिंह मुखिया, उप मुखिया मीना देवी, विजय कांत पाण्डेय पंचायत सचिव, तनवीर आलम वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment