गिरिडीह,प्रतिनिधि। जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी-गांवा पथ के पालमो भुराई मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार बाइक रविवार देर रात अनियंत्रित हो एक घर के दरवाजे में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया गया कि बाइक सवार दोनों भाई बहन थे। तिसरी प्रखंड के बुटबरिया गांव में अपने बहन के घर से दोनो बाइक पर सवार हो देर रात अपने घर परसोनी जाने निकले थे। इसी क्रम में भुराई मोड़ के समीप एक घर के दरवाजे में जोरदार टक्कर मारने के बाद दरवाजा तोड़ते हुए दोनो घर के अंदर कमरे में जा गिरे। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग घटना स्थल पहुंचे। घटना में युवक बिरेंद्र कुमार की मौत हो गयी। जबकि उसकी बहन सरस्वती कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलने पर तिसरी थाने के एसआइ अभिषेक कुमार सदल बल घटना स्थल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस वाहन से तिसरी अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।
Related posts
-
सावधान पलामू, चार मई को मंडल डैम का झूठा उद्घाटन ना हो जाए : दीपक
सदर प्रखंड में दीपक और देवेंद्र का सघन जनसंपर्क अभियान, इंडिया गठबंधन को वोट देने की... -
उपायुक्त द्वारा की गई पहल सीढ़ियां भी कर रहीं मतदान के प्रति जागरूक
रिपोर्ट- अविनाश मंडल पाकुड़/मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग कई देशव्यापी... -
जन संवाद का आयोजन कर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं*
रिपोर्ट- अविनाश मंडल पाकुड़/उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को...