*लिफ्ट एंगल में फंसने से एक मजदूर की मौत, 2 अन्य मजदूर घायल, रेफर*

संवाददाता / संतोष कुमार

(चतरा) : इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के इटखोरी पंचायत के चट्टी पर नजीर स्टील वर्क दुकान सह शोरूम के लिफ्ट में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र गांव के 23 वर्षीय श्री राम प्रसाद केसरी के रूप में किया गया है। वहीं इस घटना में लिफ्ट में साथ बैठे दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिनका इलाज बाहर के अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया गया है कि उक्त शोरूम के तीसरे तल्ले से ये मजदूर सोफा लेकर नीचे तल्ले में उतर रहे थे।

इसी बीच अचानक लिफ्ट फंस टुट गया, और लिफ्ट और लिफ्ट में बैठे तीनों मजदूर धड़ाम से जमीन पर गिर गए। जिस दुर्घटना में राम प्रसाद के शरीर का कुछ हिस्सा इंगल में बुरी तरह से फंस गया। घटना के बाद बड़ी मशक्कत के बाद इंगल काटकर राम प्रसाद केसरी को बाहर निकाला गया। फिर उसे इटखोरी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में अन्य 2 घायल मजदूरों को भी इटखोरी अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गहन चिकित्सा के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है हजारीबाग से रांची रेफर किया गया।

Related posts

Leave a Comment