छोटा चापुड़िया गाँव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल।

छोटा चापुड़िया गाँव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल।

 

शिकारीपाड़ा/दुमका/शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छोटा चापुड़िया गांव के पास आज अहले सुबह लगभग 4:00 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक बुद्धिराम मुर्मू पिता – सुनील मुरमू, उम्र लगभग 18 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसी बाइक पर सवार एक अन्य युवक हाथबारी निवासी रामेश्वर मुर्मू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार केंद पहाड़ी गांव के निवासी बुद्धिराम मुर्मू तथा हाथबारी के रामेश्वर मुर्मू दोनों अपने मोटरसाइकिल से लोड़ीपहाड़ी में भैंसों की लड़ाई देखने गया हुआ था और आज अहले सुबह वापस आ रहा था कि चापुड़िया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे बुद्धिराम मुर्मू की मौके पर ही मौत हो गई । बाद में सूचना मिलने पर शिकारीपाड़ा थाने की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए फूलों झानो मेडिकल कॉलेज दुमका भिजवाया। घायल रामेश्वर मुर्मू का इलाज दुमका सदर अस्पताल में चल रहा है । फिलहाल अभी तक टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का कोई पता नहीं चल पाया है और पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है।

Related posts

Leave a Comment