गोमो के निखिल कुमार मण्डल को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

गोमो। रेल नगरी गोमो के समाज सेवी तथा चीफ यार्ड मास्टर बीo सीo मण्डल खेसमी निवासी के पुत्र निखिल कुमार मण्डल को झारखंड वित्त मंत्रालय द्वारा आयोजित बजट पूर्व गोष्ठी कार्यक्रम में राजस्व की बृद्धि कैसे हो इसको लेकर कार्यक्रम में उत्कृष्ट सुझाव देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित किया गया।पूरे राज्य से 22 लोगों को चयनित किया गया था।

जिसमें 3 लोग चयनित हुए थे। उसमें निखिल कुमार मण्डल का सुझाव वित्त मंत्रालय में बजट 2023/ 2024 का सुझाव के लिए सर्वश्रेष्ठ चयनित किया गया। इस खुशी के मौके पर स्थानीय लोगों ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दिए हैं।

Related posts

Leave a Comment