जीतपुर पंचायत के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। 

जीतपुर पंचायत के नवनिर्वाचित जन प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

 

गोमो।

तोपचांची प्रखंड अंतर्गत जीतपुर पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को मुखिया जाबिर अंसारी उप मुखिया हफीजुद्दीन अंसारी तथा वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उप मुखिया का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का के द्वारा नवनिर्वाचित मुखिया, उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों को भारतीय संविधान की शपथ दिलाई गई। तथा उनके कार्य अघिकार व पद की गरिमा को विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर प्रखंड के कर्मचारियों सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment