नवीन बाबू जनता की नब्ज नापने की कला जानते हैं

नवीन बाबू जनता की नब्ज मापने की कला जानते हैं

News Agency : नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी पूरे देश में ऐसी दौड़ी की भाजपा को सरे दिन दीवाली मनाने का मौका मिल गया वो भी मई के महीने में, लेकिन मोदी की सुनामी से दक्षिण भारत के तीन राज्य अछूते रह गए। आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के करिश्मे, केरल में राहुल के प्रभाव और तमिलनाडु में डीएमके-कांग्रेस गठबंधन के दवाब की बाते तो होती रहेंगी। एक ऐसा राज्य भी है जिसकी सियासत उसके राजनेता की तरह ही शांत, सौम्य और संक्षिप्त हुआ करती है। ऐसी शख्सियत के स्वामी हैं नवीन पटनायक जो ओडिशा की जनता के नस-नस से वाकिफ हैं। nineteen सालों से ओडिशा का नेत़त्व कर रहे हैं। जनता की नजर में नरेंद्र मोदी देश की मजबूती हैं तो ओडिशा में पटनायक प्रदेश के विकास के लिए जरूरी हैं। ओडिशा में बेशक भाजपा सात सीटों के उछाल के साथ 21 में से 8 सीटें जीतकर उम्मीदों के उफान पर है। लेकिन विधानसभा चुनावों में भाजपा की पैठ बढ़ाने की कवायद के मध्य नवीन बाबू के नाम से लोकप्रिय नवीन पटनायक खड़े हो गए। पटनायक के चुनावी तरकश से निकले तीर ने भाजपा के ओडिशा जीतने के अरमान, हौसले और उम्मीदों को छलनी कर दिया।

ये पांचवीं बार है जब वो राज्य की सत्ता पर काबिज होने जा रहे हैं। सिक्किम के पवन चामलिंग की तर्ज पर पटनायक ने ओडिशा को अपना मजबूत दुर्ग बना लिया। ओडिशा के सियासी युद्ध पर गौर करें तो इस बार पटनायक के सामने दोहरी चुनौती थी। एक तरफ शक्तिशाली और देश विजय का सपना संजोये भाजपा का प्रखर और राष्ट्रवादी कैंपेन व विश्व विख्यात ब्रांड मोदी थे तो दूसरी तरफ प्रदेश की सियासत में 19 सालों से लगातार काबिज होने की वजह से सत्ता विरोधी लहर का सामना करने जैसी बातें। लेकिन नवीन पटनायक ने जहां भाजपा के ओडिशा विजय के सपनों को साकार नहीं होने दिया वहीं एंटी इंकम्बेंसी जैसे मिथकों को भी विराम दिया। स्कूल के दिनों में पप्पू नाम से पुकारे जाने वाले नवीन बाबू ने सीएम का सफर तो 19 साल पहले शुरू किया था लेकिन जब धारा खिलाफ में बह रही हो, हवाओं में विरोध के बारूद सुलग रहे हो और बैजयंत पांडा जैसे अपनों के विभीषण बन जाने से खतरा दिन-रात मंडरा रहा हो तब भी खुद पर भरोसा कैसे किसी पप्पू को एक राज्य का भाग्य नियंत्रक बना देता है, नवीन पटनायक इसकी शानदार मिसाल हैं। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पटनायक 29 मई को राजभवन में एक सामान्य कार्यक्रम में शपथ ले सकते हैं। महिलाओं की चुनावी भागीदारी में भी ओडिशा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बीजद ने 21 सीटों पर 7 महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका दिया जिनमें से six महिला प्रत्याशी जीतने में कामयाब रहीं। ओडिशा के लिए अच्छी बात ये भी रही कि यहां भाजपा ने भी दो महिला सांसद दिए। इस हिसाब से ओडिशा से 8 महिला सांसदों की इस बार भागीदारी बनी।

Related posts

Leave a Comment