नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या की ली जिम्मेदारी

क्राइम संवाददाता द्वारा
रायपुर : इस समय नक्सलियों द्वारा छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव २०२३ में वाधा डालने के लिए भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या करबाया और अब मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव-औंधी रोड पर नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इस पर्चा नक्सलियों ने यह कहा है कि वोट मांगने वालों को बिरजू जैसी सलूक होगा । पर्चे में नक्सलियों ने यह भी लिखा है कि बिरजू तारम को मौत की सजा पहले ही दे दी गई थी। इसके साथ-साथ बीजेपी व आरएसएस को भगाओ देश बचाओ का नारा भी नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है। नक्सली पर्चा मिलने के बाद पुलिस सचेत हों गए हैं इसके अलावे पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।खबर है कि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक डायरी जब्त किया था, इसमें बिरजुराम तारम का नाम हिट लिस्ट में था।
पिछले माह पुलिस जबलपुर से एक नक्सली को गिरफ्तार कांकेर लेकर आए थे। उसके तार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से जुड़ा था। इसलिए यहां से पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह कांकेर में गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने गई थी।
इस मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि यह टारगेट किलिंग है। बिरजू तारम क्षेत्र के एक बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे। इस इलाके में मिशनरीज और हिंदुत्वादी संगठनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। 1 साल पहले यहां हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। जिसे पुलिस ने नक्सल घटना बताया था। बिरजू तारम काफी समय से इन सबके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने मोहला-मानपुर में कई बार धर्मांतरण रोक बड़े आंदोलन किए। जिसके चलते पुलिस धार्मिक एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment