मुखिया ललिता देवी एवं मुखिया के पति देवनारायण यादव पर 17 सितंबर की रात 9 बजे जानलेवा हमला किया गया।

*मरकच्चो*:नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत पुरनानगर के मुखिया ललिता देवी एवं मुखिया के पति देवनारायण यादव पर 17 सितंबर की रात 9 बजे जानलेवा हमला किया गया। जिसे लेकर मुखिया ने नवलशाही थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार दिए गए। आवेदन में पंचायत क्षेत्र के लगभग डेढ़ दर्जन लोगों पर लगाया मारपीट करने का आरोप। मुखिया ने आवेदन में कहा की 17 सितंबर की रात लगभग 9 बजे मै मेरे दोनो पुत्र व मेरे पति अपने घर पर थी।इसी बीच सफेद रंग का स्कोपियो आ कर रुका।स्कोपियो से रुकने के बाद 14-15 मोटरसाइकिल भी आ गया।स्कोपियो से 9-10 लोग उतरे जिन्हें मै जानती हूं।वही मोटरसाइकिल से 18-20 व्यक्ति थे जिनमें कुछ को पहचानती हूँ व कुछ लोगो को नही पहचानती हुँ। स्कॉर्पियो से तूफानी सिंह पिता भुनेश्वर सिंह ग्राम पसियाडीह, रविंद्र सिंह, प्रवीण सिंह दोनों के पिता सदानंद सिंह, सदानंद सिंह पिता एतवारी सिंह तीनों ग्राम भगतियाडीह, सुजीत कुमार यादव पिता महेंद्र यादव, योगेंद्र यादव पिता सुभाष यादव,आशीष यादव पिता बंसी यादव, दीपक यादव पिता होरिल यादव सभी ग्राम कारी खो-खो, संजय यादव उर्फ गोलू पिता कार्तिक यादव, प्रयाग यादव पिता छोटू यादव, साधु यादव पिता विजय यादव सभी ग्राम पुरनानगर , रोहित सिंह पिता गौरी सिंह, ऋषि सिंह पिता किनर सिंह, सचिन सिंह पिता अनिल सिंह, आशीष सिंह पिता खिलावन सिंह, विक्रम सिंह ,राजा सिंह दोनो पित सुरेश सिंह, सचिन सिंह पिता अजय सिंह, मनीष सिंह पिता खेलावन सिंह सभी ग्राम परसियाडीह के निवासी हैं।ये सभी एकाएक मजमा बनाकर आये।जिस देख मै डर गई और घर का दरवाजा बंद करने लगी।चूंकि ये लोग तलवार, टांगी व अन्य हथियार से लैस थे।दरवाजा बंद कर रही थी इसी बीच रवींद्र सिंह एवं तूफानी सिंह दरवाजा को धक्का देकर दरवाजा खोला दिए ओर दोनो मेरे साथ धक्का मुक्की करने लगे तथा गन्दी गन्दी गाली गलौज देने लगे।वही धक्का मुक्की करने के दौरान मेरे गले का सोने का चैन रवींद्र सिंह छीन लिया।मेरे पति और मेरे बेटे चिल्लाने लगे तो अगल बगल के लोग आए तो गाँव के लोग ही हमलोगों को बताये।वही वे लोग मेरे घर के बगल मुबारक अंसारी के घर घुस गए और उसकी पत्नी व उसके बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने लगे।उस समय मुबारक अंसारी घर पर नही था।वही मुखिया ने जाँच पड़ताल कर इंसाफ की गुहार लगाई है।वही नवलशाही थाना प्रभारी पंचम तिग्गा ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन जारी कर दिये हैं।

Related posts

Leave a Comment