गोमो के लालू डीह गांव में मस्जिद छत कि ढलाई हुई।

mosque construction is going on full swing in laludih village in gomo
गोमो। गोमो के लालू डीह गांव में रविवार को नई मस्जिद ए बिलाल छत की ढलाई हुई। जिसमें धनबाद जिला के सैकड़ों लोगों ने बढ़ चढ़ हिस्सा लिया। मौक़े पर मोहम्मद इसहाक कासमी सरकार डीह, अब्दुल हई कासमी सदर जमायते ओलेमा धनबाद, तथा मोहम्मद गयासुद्दीन कासमी गोमो ने कहा कि मस्जिद की बुनियाद का खास वजह यह है कि नमाज़ के साथ दीनी तालीम की पढ़ाई की जाए। ताकि बच्चे बढ़ लिख कर एक अच्छा इंसान बन सके अच्छे और बुरे की पहचान कर सके और वह देश का अच्छा नागरिक बन सके। मौलाना इसहाक कासमी ने कहा कि मस्जिद बनाने में गांव के लोगों के इलावे बहुत सारे लोगों का सहयोग रहा है। लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। मस्जिद खुदा का घर है जहां लोग अल्लाह की इबादत करते हैं साथ ही मुहब्बत का पैग़ाम दी जाती है तथा देश में अमन व शांति की दुआ की जाती है। अब्दुल हई कासमी ने कहा कि आज मस्जिद की ढलाई में गोमो लालूडीह तथा धनबाद जिला के बहुत सारे लोग काम कर रहे हैं। सारे लोगों ने दिन रात मेहनत करके मस्जिद की तामीर कराई है। यह अल्लाह का घर है जहां से हुजूर स आ, व, ने इंसानियत का पैग़ाम दिया है। जीने का सलीका दिया है अमन व शांति का पैग़ाम दिया है।
मौक़े पर मुफ्ती सैफुल्लाह साहेब कबीर डीह, मौलाना ताहिर हुसैन साहेब , मौ, अमजद साहेब मधुपुर , मौ, नईम साहेब गोमो, मुफ्ती गयासुद्दीन साहेब गोमो, मौ, एहसान साहेब, कारी इस्लामुल हक चित रो , इस्तियाक अंजुम शायर , फहीम धनबादवी शायर , के इलावा मो, अतहर , शमशेर आलम, मोबीन अहमद, इसराफिल अंसारी, रहमत अली, मुख्तार अंसारी, फारूक अंसारी, मुमताज अंसारी, अमानत अली, खलिलुर रहमान, मौ, मतिन, मौ, अमजद सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment