तोपचांची वाटर बोर्ड में प्रखंड के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की हुई बैठक।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत वाटर बोर्ड लीची बगान में रविवार को प्रखंड के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठन से जुड़े लोगों की एक बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता अलाउद्दीन अंसारी ने किया। इस दौरान मोहम्मद कुद्दुस अंसारी ने कहा कि आज की बैठक में सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बिछड़े साथी जो डॉक्टर सबा अहमद साहेब के कार्यकर्ता है।

उन सभी साथियों की बैठक हुई है। जो डॉक्टर सबा अहमद साहेब के निधन के बाद अपने आपको कमजोर महसूस कर रहे थे। आज पूरे तोपचांची प्रखंड के ब्लॉक से कार्यकर्ताओं की बैठक हुई है। आज की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई है। बहुत जल्द हमलोग हर गांव में संगठन बनाने जा रहे हैं। इस दौरान डॉक्टर सबा अहमद साहेब के रूह की सुकून के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment