किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कार्यकरता मिलान समारोह का आयोजन किया गया।

किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा कार्यकरता मिलान समारोह का आयोजन किया गया।

 

सज्जाद राही /संवाददाता बड़कागाँव

 

बड़कागाँव किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा बड़कागांव विधानसभा के कुम्हारदिया गांव में रूपेश महतो केन्द्रीय संयोजक पंकज महतो के आवाहन पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा पंकज महतो का स्वागत कार्यकर्ताओ एवं लोगो द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। पंकज महतो ने सभी नए सदस्यों को किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा में जुड़ने वाले सभी सदस्यों को फूल माला पहनाकर मोर्चा में स्वागत किया तथा शुभकामनाएं दी। पंकज महतो ने कहा कि कार्यकर्ता रीड की हड्डी होते है, हमे एकजुट रहकर अपने अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए संघर्ष करने की आवशयकता है। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में रोजगार शिक्षा और बिजली जैसे गंभीर मुद्दों पर बुनियादी स्तर से काम करने की जरूरत है। लोगो को काम ना मिलने के कारण बड़कागांव के लोगो को दूसरे राज्य मैं जाकर काम करना पड़ता है। झारखंड मैं अब तक जो सरकार बनी है बड़कागांव को सिर्फ निचोरने का काम किया है। बड़कागांव मैं लोगो ने जमीन खोई है और बदले मे उन्हें सिर्फ धोखा मिला है। एनटीपीसी समेत अन्य कंपनियां सिर्फ अपने फायदा देखती है। यदि यही स्थिति बनी रही तो एक दिन पूरा बड़कागांव के लोगो को अपनाजमीन छोड़कर अन्य राज्यो मे शरण लेने की आवश्यकता पड़ जाएगी । मौके पर मुख्य रूप से मोर्चा में सामिल हुए बबलू महतो बादल महतो प्रेम प्रजापति, रविंद्र महतो, राम महतो, मनीष महतो, कुलदीप प्रजापति, लखन प्रजापति, तुलसी महतो, अजीत महतो, इत्यादि अनेक लोगों ने कॉन्ग्रेस एवं अन्य दल छोड़कर किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा का दामन थामा। किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के वरिष्ठ नेता रामकुमार प्रजा, इंद्रजीत कुशवाहा गजानंद मुंडा,कौलेसर कुशवाहा,बिनोद कुशवाहा ने नए सदस्यों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

Related posts

Leave a Comment