मंटू महतो को पुनः जिला अध्यक्ष तथा हलधर महतो को आजसू पार्टी का कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया।

mantoo mahatoo was elected district president of ajsu
गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत आज आजसू किसान प्रकोष्ठ के जिला सचिव सदानंद महतो ने धनबाद जिला के जिला अध्यक्ष मंटू महतो को पुनः अध्यक्ष तथा धनबाद जिला आजसू पार्टी के कार्यकारिणी अध्यक्ष हलधर महतो को बनाए जाने से आजसू पार्टी किसान प्रकोष्ठ की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुदेश कुमार महतो तथा गिरिडीह के लोकप्रिय सांसद सी पी चौधरी को हार्दिक बधाई दी है। इस दौरान सदानंद महतो ने कहा कि अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी अध्यक्ष के नेतृत्व में धनबाद जिला आजसू और मजबूत होग। इसके अलावा टुंडी विधानसभा क्षेत्र में आजसू पार्टी और काफी मजबूती के साथ उभर कर आएगी।
बधाई देने वालों में मुख्य रूप से रमेश कुमार जयसवाल ,रामचंद्र ठाकुर ,फारकेशवर महतो, सहदेव महतो, अमर धीवर, विनय दास, कुणाल दास ,सुरेश कुमार महतो, ओम प्रकाश महतो ,नारायण रजवार ,मोहम्मद मकसूद आलम, द्वारिका महतो, मोहम्मद गुलाब रब्बानी ,जितेंद्र महतो, मोहम्मद इकराम उल अंसारी आदि लोगों के उपस्थिति में मिठाईयां बांटकर एक दूसरे को बधाई दी गई।

Related posts

Leave a Comment