अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा प्रकोष्ट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने शुभम कश्यप

हजारीबाग। झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ( खेल प्रकोष्ट ) के प्रदेश महासचिव शुभम कश्यप को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( युवा प्रकोष्ट ) के ‘राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष’ पद पर पदोन्नत किया गया। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा में उनकी सेवाओं एवं संगठन के प्रति निष्ठा को ध्यान में रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ट ) से राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ट ) के पद पर पदोन्नत किया गया।

श्री कश्यप ने इसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अथवा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय, राष्ट्रीय महामंत्री संजय श्रीवास्तव ( राजन ) तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ( युवा प्रकोष्ट ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मनीष आनंद का धन्यवाद् ज्ञापन करते हुए सांगठनिक एवं सामाजिक कार्यों में सदैव सजग, सचेत एवं तत्पर रहने का आश्वासन दिया l

Related posts

Leave a Comment