हत्याकांड के मुख्य आरोपी को दौड़ा दौड़ा कर मारी 5 गोली हो गई मौत

समस्तीपुर 22 जुलाई (मोहम्मद जमशेद ) जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एसएच 88 पर बदमाशों ने बाइक सवार एक युवक को घेर लिया और दौड़ा दौड़ा कर गोली मार दी। युवा को पांच गोली मारी गई है । जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपाई का गांव का विनोद महतो बताया गया है। विनोद महतो गत 26  नवंबर की रात उजियारपुर के पचपाइका गांव में सोनू कुमार नामक युवक की गोली मारकर हुई हत्या के मामले का मुख्य आरोपी है। इस घटना को पूर्व घटना के बदल के रूप में देखा जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया है कि विनोद अकेले ही अपनी बाइक से दलसिंहसराय कोर्ट जा रहा था इसी दौरान डैनी गांव के पास पूर्व से घात लगाए लोगों ने उसे घेर लिया । बदमाशों को देख विनोद अपनी बाइक छोड़ भागने लगा इसके बाद लोगों ने उसे खदेड़ना  शुरू किया और उस पर गोली चलानी शुरू की। बदमाशों द्वारा करीब आठ गोली चलाई।   विनोद के सीने और पेट में 5 गोली लगी है। गोली मारे जाने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले जाएगा जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

उजियारपुर थाना क्षेत्र के पचपैका का गांव में गत 26 नवंबर की देर  शाम गांव के ही धनेश्वर प्रसाद महतो के पुत्र सोनू कुमार महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड मेंविनोद महतो समेत तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में विनोद समेत दो लोग जेल गए थे। विनोद करीब दो महीना पहले जेल से छूट कर बाहर आया था। इसी दौरान आज वह के स सिलसिले में दलसिंहसराय कोर्ट जा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। इस हत्याकांड को लोग सोनू हत्याकांड के बदले के रूप में देखा जा रहा है। दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि विनोद सोनू हत्याकांड का मुख्य आरोपी था। करीब दो महीना पहले यह जेल से छूट कर आया था इस हत्या को पुरानी हत्या से ही जोड़कर देखा जा रहा है जमीनी विवाद के कारण पूर्व में इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस पूरे मामले को देख रही है। सोनू और विनोद के बीच तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद था।

Related posts

Leave a Comment