बगोदर में देर रात अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मजदूरो को मारी टक्कर, मौत

देर रात काम पर से घर लौट रहे थे दोनों मजदूर

गिरिडीह, प्रतिनिधि। मंगलवार की देर रात जीटी रोड में माहुरी बायपास के पास मजदूरी कर लौट रहे दो बाइक सवार की मौत अज्ञात गाड़ी के चपेट में आने से हो गई। मृतक की पहचान बगोदर थाना क्षेत्र के माहुरी गांव निवासी करम महतो और कोकिल महतो के रूप में की गई है। घटना के स्थानीय लोगों ने दोनो को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई है। बताया जाता है की मृतक कोकिल महतो और करम महतो मजदूरी कर अपने स्कूटी से देर रात लौट रहे थे। इसी दौरान माहुरी गांव के बायपास के समीप एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार कर फरार हो गया। इसमें करम महतो की मौत जहां मौके पर हो गई। वही कोकिल महतो की मौत स्वास्थ केंद्र में पहुंचने के बाद हो गई। जानकारी मिलने के बाद दोनों के परिजन भी स्वास्थ केंद्र पहुंचे। बुधवार की सुबह दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

Related posts

Leave a Comment