अर्जुन मुंडा फिर आगे निकले, कालीचरण मुंडा पर 7 वोट के मामूली अंतर से बनायी बढ़त

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पिछड़े

11:38 AM : सुदर्शन भगत ने कांग्रेस के सुखदेव भगत पर 2,873 वोट की बढ़त बनायी
11:36 AM : अर्जुन मुंडा 212 वोट से पिछड़े
11:33 AM : पश्चिमी सिंहभूम संसदीय सीट पर कांग्रेस की गीता कोड़ा ने 53,905 मतों की बढ़त बनायी
11:31 AM : भाजपा के हेमलाल मुर्मू ने राजमहल में बढ़त बनायी
11:29 : बीजेपी के सुदर्शन भगत 3,040 वोट से आगे. कांग्रेस के सुखदेव को पछाड़ा
11:29 AM : 96,323 मतों के अंतर से आगे हुईं अन्नपूर्णा. कोडरमा में बाबूलाल मरांडी पर बनायी बढ़त
11:28 AM : 1,21,299 वोट से आगे निकले विद्युत वरण महतो. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में महतो 99,876 वोट से जीते थे.
11:25 AM : राजमहल में भाजपा के हेमलाल मुर्मू 1,770 वोट से पीछे
11:24 AM : पलामू में वीडी राम ने 65,500 वोटों की बढ़त बनायी.
11:22 AM : 87,484 वोटों से पिछड़े कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय
11:19 AM : 89491 वोट से पिछड़े बाबूलाल मरांडी
11:15 AM : सुदर्शन भगत ने सुखदेव को पछाड़ा. 428 वोट से आगे
11:12 AM : जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो 1,01,222 मतों से आगे
11:10 AM : 97,199 मतों से आगे चल रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महतो.
11:09 AM : गोड्डा में निशिकांत दुबे 5,580 मतों से आगे
11:08 AM : रांची के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ ने सुबोध कांत सहाय पर बनायी 66,025 वोट की बढ़त
11:07 AM : राजमहल में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विजय हांसदा आगे चल रहे हैं. भाजपा के हेमलाल मुर्मू पर 5,248 वोटों की बढ़त बनायी
11:03 AM : विद्युत वरण महतो जमशेदपुर में 83,675 वोट से आगे
11:03 AM : बाबूलाल मरांडी कोडरमा में 72070 वोटों से पीछे चल रहे हैं
11:01 AM : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा फिर पिछड़े
11:01 AM : गोड्डा में भाजपा के निशिकांत दुबे जेवीएम (पी) के प्रदीप यादव से आगे.
10:59 AM : चतरा में सुनील कुमार सिंह 45,140 वोट से आगे
10:55 AM : रांची में अब तक 1,50,667 वोटों की गिनती हुई है. संजय सेठ को 94,257 और सुबोधकांत सहाय को 42,245 वोट मिले.
10:53 AM : रांची में बीजेपी के संजय सेठ 52,012 वोट से आगे
10:51 AM : कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी 64,197 वोटों से आगे
10:50 AM : लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत आगे निकले. सुदर्शन भगत पर 2,343 मतों की बढ़त ली.
10:44 AM : अर्जुन मुंडा ने खूंटी में कालीचरण मुंडा को पछाड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा 302 वोट से आगे.
10:30 AM : बीजेपी के सुनील सोरेन 16,591 वोटों से आगे
10:30 AM : कीर्ति आजाद धनबाद में 15,578 वोटों से पीछे चल रहे हैं
10:30 AM : बीजेपी के सुनील कुमार सिंह 20,413 वोट से आगे
10:28 AM : गीता कोड़ा 30,180 वोटों से आगे
10:27 AM : संजय सेठ 30,046 मतों से आगे चल रहे हैं
10:26 AM : गीता कोड़ा 25,508 वोट से आगे चल रही हैं
10:26 AM : राजमहल में भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू आगे चल रहे हैं. विजय हांसदा 3,253 मतों से पीछे
10:23 AM : पलामू में बीजेपी के विष्णु दयाल राम 42,256 वोटों से आगे
10:14 AM : गिरीडीह में दूसरे राउंड के वोटों की गिनती खत्म. आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी 23,155 वोटों से आगे. आजसू को 59,834 एवं झामुमो को 36,679 वोट मिले.
10:12 AM : भाजपा से बगावत करने वाले पूर्व सांसद रामटहल चौधरी को अब तक 445 वोट मिले
10:07 AM : रांची में संजय सेठ को 9,918 वोट की बढ़त, कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय पिछड़े
10:05 AM : रांची के पंडरा बाजार में मतगणना केंद्र से कांग्रेस नेता प्रदीप तुलस्यान को पुलिस ने हिरासत में लिया. सदर थाना ले गयी.
10:05 AM : रांची में संजय सेठ को 7,874 वोट की बढ़त, कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय पिछड़े
10:01 AM : गिरीडीह लोकसभा : प्रथम राउंड के वोटों की गिनती में आजसू के सीपी चौधरी 16 हजार 459 वोटों से आगे रहे। आजसू को 40 हजार 802 एवं झामुमो को 24 हजार 343 वोट मिले। इसमें बेरमो विधानसभा का दूसरे राउंड का वोट भी शामिल है.

प्रथम राउंड में विधानसभा वार मिले वोट

विधानसभा आजसू झामुमो
बाघमारा 5437 4297
टुंडी 3651 6158
गोमिया 7086 1817
डुमरी 6092 2005
गिरिडीह 6516 4040
बेरमो 6422 3197
9:59 AM : दुमका में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पिछड़े, बीजेपी के सुनील सोरेन ने 8,562 वोटों की बढ़त ली
9:56 AM : पलामू में बीजेपी के विष्णु दयाल राम को 31,035 वोटों की बढ़त
9:55 AM : पश्चिमी सिंहभूम में बुरी तरह पिछड़े बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा. गीता कोड़ा से 15,326 मतों से पिछड़े
9:51 AM : पलामू में घूरन राम पर विष्णु दयाल राम को 30,482 वोटों की बढ़त
9:49 AM : पश्चिमी सिंहभूम सीट पर बढ़ रहा है गीता कोड़ा और लक्ष्मण गिलुआ के बीच मतों का अंतर. गीता कोड़ा 13,912 वोट से आगे
9:48 AM : लोहरदगा में भाजपा के सुदर्शन भगत 3,503 मतों से आगे, कांग्रेस के सुखदेव भगत पीछे चल रहे हैं
9:46 AM : हजारीबाग में लगातार बढ़ रहा है जयंत सिन्हा की बढ़त का अंतर, कांग्रेस के गोपाल साहू को 7,421 वोटों से पछाड़ा
9:45 AM : चतरा में आगे चल रहे हैं भाजपा के सुनील कुमार सिंह, राजद के सुभाष यादव पर 1,522 वोटों की बढ़त बनायी
9:44 AM : गिरिडीह में आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी को झामुमो प्रत्याशी जगरनाथ महतो पर 2,780 वोटों की बढ़त
9:43 AM : जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत वरण महतो को झामुमो प्रत्याशी चम्पाई सोरेन पर 13,423 वोटों की बढ़त
9:42 AM : कोडरमा में अन्नपूर्णा देवी जेवीएम के बाबूलाल मरांडी से 8,031 वोटों से आगे
9:42 AM : लोहरदगा में भाजपा के सुदर्शन भगत 5,760 मतों से आगे, पीछे चल रहे हैं कांग्रेस के सुखदेव भगत
9:40 AM : पलामू में विष्णु दयाल राम को 19,452 वोटों की बढ़त
9:40 AM : पश्चिमी सिंहभूम में गीता कोड़ा 9,620 मतों से आगे
9:32 AM : जमशेदपुर में भाजपा के विद्युत वरण महतो को झामुमो प्रत्याशी चम्पाई सोरेन पर 6,618 वोटों की बढ़त
9:31 AM : हजारीबाग में जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल साहू पर 6486 वोटों की बढ़त बनायी
9:30 AM : खूंटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा पिछड़े. कांग्रेस के कालीचरण मुंडा 1,113 वोट से आगे चल रहे हैं.
9:29 AM : धनबाद में पीएन सिंह ने कीर्ति आजाद पर बनायी 2,739 वोटों की बढ़त
9:26 AM : लोहरदगा संसदीय क्षेत्र से पहला रुझान, पोस्टल बैलट पेपर की गणना में भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन भगत कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत से आगे
9:23 AM : रांची में पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा के संजय सेठ ने सुबोध कांत सहाय पर 4,625 वोटों की बढ़त बनायी
9:21 AM : पश्चिमी सिंहभूम में गीता कोड़ा की बढ़त 5,435 हुई
9:18 AM : पलामू में भाजपा के विष्णु दयाल राम महागठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम से 14,706 मतों से आगे
9:17 AM : पलामू से बीजेपी के बीडी राम और पश्चिमी सिंहभूम से कांग्रेस की गीता कोड़ा आगे
9:17 AM : कोडरमा सीट पर अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी पर 2,615 वोटों की बढ़त बनायी
9:10 AM : पलामू में भाजपा के विष्णु दयाल राम महागठबंधन के प्रत्याशी घूरन राम से 5,413 मतों से आगे चल रहे हैं.
9:09 AM : पश्चिमी सिंहभूम सीट पर कांग्रेस की गीता कोड़ा भाजपा के लक्ष्मण गिलुआ से 4,567 वोटों से आगे चल रही हैं.
9:06 AM : गिरिडीह लोकसभा के वोटों की गिनती शुरू हो गयी है. पोस्टल वोटों की गिनती के बाद अब इवीएम के वोटों की गिनती भी प्रारंभ हो चुकी है. किसी तरह का कोई रुझान अभी जारी नहीं हुआ है. प्रत्याशियों अथवा उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में इवीएम को खोला गया.
9:00 AM : रांची में शुरू हुई पोस्टल बैलेट की गिनती, बीजेपी के हजारीबाग में जयंत सिन्हा आगे
8:49 AM : हजारीबाग में केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा आगे चल रहे हैं
8:45AM : धनबाद से कीर्ति आजाद पीछे चल रहे हैं. भाजपा के पीएन सिंह आगे
8:18 AM – देश की 81 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. लेकिन, झारखंड की राजधानी रांची में अब तक मतगणना की शुरुआत भी नहीं हो पायी है. अभी पोस्टल बैलट के बक्से खोले जा रहे हैं. मतगणना टेबल भी तैयार नहीं हो पाया है.

Related posts

Leave a Comment