झारखंड में महागठबंधन का स्वरूप और सीटों का बंटवारा जल्द: कांग्रेस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन का स्वरूप और सीटों का बंटवारा बहुत जल्द हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार ने जमशेदपुर सीट झामुमो के लिए छोड़ने की पेशकश करके राजनीति की एक नई मिशाल कायम की है और महागठबंधन को मजबूती प्रदान करने के लिए उदारता के साथ पहल की है।

ऐसे में गठबंधन के सभी सहयोगी सार्थियों को धैर्य और संयम रखना चाहिए। कंाग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश से भाजपा को हटाने के लिए हर कुर्बानी देने को पार्टी तैयार है। झारखंउ में भी कंाग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह, सह प्रभारी उमंग सिंघार एवं मैनूल हक सहयोगी दलों के नेता एवं वरीष्ठजनों से बातचीत कर रहे है। प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार एवं विधायक दल के नेता आलमगीर आलम लगातार सहयोगी दलों के साथ संपर्क में है। कंाग्रेस कार्यसमिति की बैठक अभी अहमदाबाद में संपन्न हुई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि पार्टी सहयोगी साथियों के चिन्ता का पूरा सम्मान करती है। एक सप्ताह के अंदर गठबंधन पर फैसला हो जाएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि सभी राजनीतिक दल जनविरोधी सरकार को हटाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसलिए उनकी आतुरता स्वाभाविक है।

श्री दूबे ने कहा कि प्रदेश के सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता चाहते है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार जमशेदपुर से अवश्य चुनाव लड़े, क्योंकि पहले भी वे सांसद रह चुके है और जमशेदपुर उनकी कर्म भूमि है। उनके जमशेदपुर से चुनाव नहीं लड़ने से कांग्रेस के कार्यकर्ता हतोत्साहित एवं निराश होंगे।

Related posts

Leave a Comment