गोमो। झारखंड कुडमी आदिवासी मंच की ओर से 22 जुलाई 2023 को धनबाद के तोपचांची हटिया मैदान में आयोजित कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत महतो होंगे। कुडमी जाति को एसटी सूची में सूचीबद्ध करने को लेकर समाज द्वारा उड़ीसा, बंगाल और झारखंड में सफल नेतृत्व चल रहा है। जिसमें रेल टेका, डहर छेका आंदोलन को सफल करने के लिए बोकारो,धनबाद तथा गिरिडीह के समाज के लोग मौजूद होंगे। यह जानकारी कुडमी समाज के अगवा साथी सादानंद महतो ने दी। श्री महतो ने कहा कि कुडमी के लिए निर्णायक लड़ाई है। जिसे झारखंड के कुडमी मजबूती के साथ लड़ेंगे। बैठक में तुलसी महतो, सहदेव महतो, गिरधारी महतो, बिंदेश्वर महतो,गिरिधारी प्रसाद महतो, रविंदर महतो आदि लोग मौजूद थे।
Related posts
-
अजमूल भाई ने चोंगी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन।
गोमो। शनिवार को टुंडी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चोंगी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का... -
तोपचांची प्रखंड सभागार में एमओ अजीत सिंह ने सभी डिलरों के साथ की बैठक।
गोमो। शनिवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजीत सिंह की अध्यक्षता में सभी डीलरों... -
बिजली बिल माफी को लेकर प्रमाण पत्र वितरण।
गोमो। तोपचांची प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री उर्जा खुशहाली योजना के...