भ्रष्टाचार के विरुद्ध जदयू के कार्यकर्ता आंदोलन के लिए तैयार रहें – दीप नारायण सिंह ।

गोमो। बाघमारा प्रखंड जदयू की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप की अध्यक्षता में माटीगढा में हुई। जिसमें मुख्य रूप से जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में आगामी 10 जनवरी 2023 को आयोजित केन्द्र सरकार की गांव – गरीब, मजदूर – किसान, छात्र – नौजवान विरोधी नितियों एवं प्रखंड मुख्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध विशाल प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनिती तैयार की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरे प्रखंड में दीवार लेखन एवं जनसंपर्क करने का निर्माण लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि केन्द्र सरकार की गरीब विरोधी नितियों के कारण गांव के मजदूर – किसान परेशान हैं। युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। बेतहाशा मंहगाई के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। प्रखंड मुख्यालय में भ्रष्टाचार का आलम है। गरीबों का कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसी स्थिति में जदयू बाघमारा प्रखंड ने आंदोलन का शंखनाद किया है। जदयू कार्यकर्ता आंदोलन के लिए तैयार रहें और 10 जनवरी को हजारों की संख्या में शामिल होकर प्रखंड मुख्यालय में अपनी ताकत का एहसास कराएं। इस अवसर पर इंदल सिंह, मुकेश सोनार,संतोष कुमार सिंह,शिवम कुमार, नागेश्वर तुरी, दिनेश चौहान,राम अवतार कुमार,मो मंसुर,भोला कुमार,राजन दास,राम कुमार मांझी, मंजूर आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment