दीप नारायण सिंह के उपस्थित में जदयू खेशमी पंचायत कमिटी गठित।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो खेशमी पंचायत में जदयू पार्टी की एक बैठक जदयू तोपचांची प्रखंड महासचिव कमलेश मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। बैठक में खेशमी पंचायत से संबंधित समस्याओं से लोगों ने दीप नारायण सिंह को अवगत करवाया। इस अवसर पर खेशमी पंचायत के दर्जनों युवाओं ने दीप नारायण सिंह के उपर आस्था व्यक्त करते हुए जदयू की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में जदयू खेशमी पंचायत कमिटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें पंचायत अध्यक्ष बिनोद गोप, पंचायत उपाध्यक्ष कन्हाई चौधरी, पंचायत सचिव अजय कर्मकार, और पंचायत कोषाध्यक्ष सुदामा मंडल को चुना गया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी युवा साथियों एवं नव गठित पंचायत कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए तोपचांची प्रखंड में जदयू पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। जदयू गांव – गरीब, मजदूर – किसान की पार्टी है। ग्रामीण बहुल टुंडी विधानसभा क्षेत्र में जदयू पार्टी ही लोगों का हक – अधिकार दिला सकता है। आने वाले समय में तोपचांची प्रखंड जदयू पार्टी के बैनर तले गरीब लोगों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का काम करेगी। बैठक का संचालन जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय और धन्यवाद ज्ञापन जदयू तोपचांची प्रखंड कार्यालय मंत्री प्रकाश नारायण मंडल ने किया। इस अवसर पर डोमन ठाकुर, बिनोद बिहारी महतो,अजय कुमार, लाल चंद तुरी, कैलाश तुरी, हीरालाल तुरी, भुषण ठाकुर, अकरम, डब्बू अंसारी, ऐनुल अंसारी, शंकर तुरी , मनोज तुरी, प्रिंस कुमार, सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment