जामताड़ा व देवघर उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्यवाही में  761 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद

मनीष बरणवाल 

जामताड़ा :बीते गुरुवार को पुलिस अधीक्षक जामताड़ा एंव उत्पाद अधीक्षक जामताड़ा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नारायणपुर थाना अन्तर्गत दिघारी गाँव में कारु अंसारी एवं शहाबुद्दीन अंसारी के घर पर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब का स्टॉक रखा हुआ है, जिसके उपरान्त अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जामताड़ा के नेतृत्व में नारायणपुर थाना के थाना प्रभारी, पुलिस बल, महिला पुलिस बल, जामताड़ा उत्पाद बल, देवघर उत्पाद बल के एक संयुक्त टीम का गठन किया गया और कारु अंसारी एवं शहाबुद्दीन अंसारी के घर पर छापामारी की गई। जहाँ से कुल करीब 761 पेटी अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में नारायणपुर थाना कांड सं0-88/2024, दिनांक 06.09.2024 दर्ज कर विधि- सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इनके पास से टाटा डम्फर ट्रक (हाईवा) जिसपर रजि- JH02L 7379, महिंद्रा बोलेरो वाहन जिसपर रजि JH21B 4235,

महिंद्रा बोलेरो पीक‌ अप जिसपर रजि० सं०- BR01 GD 6845 सहित कुल 761 पेटी अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। छापेमारी दल में 

 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनन्द लागुरी जामताड़ा,पु०अ०नि० चंदन कु० तिवारी, थाना प्रभारी नारायणपुर थाना, स०अ०नि० उत्पाद अमित किशोर प्रसाद, जामताड़ा-सह-नाला अंचल, स०अ०नि० राम कुमार सिंह, नारायणपुर थाना, अ०नि०उ० मिथिलेश कुमार, देवघर, अ०नि०उ० किशोर कुमार, देवघर, स०अ०नि० अजय कुमार, स०अ०नि० संतोष कु० गोस्वामी, स०अ०नि० दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, उत्पाद बल,आरक्षी मो सरफराज खान, आरक्षी हरिशंकर सिंह शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment