पटना :- इस बार राजद के बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मंगनीराम मंडल को बनाये जाने पर खुशी की लहर दौड़ आई है, राजद को मजबूतीकरण एवं अतिपिछड़ा के वोट बैंक में असर दिखने मिल सकता है इस उम्मीद से राजद का नया फैसला सामने आया है।नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी ने नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को मिठाई खिलाकर बधाई दी। श्री तेजस्वी ने कहा की बिहार में किसी भी पार्टी द्वारा प्रथम बार “अतिपिछड़ा वर्ग” से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।राजद से अनुसूचित जाति वर्ग, मुस्लिम वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अगड़ा वर्ग से पूर्व में प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। अब अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले वरिष्ठ एवं अनुभवी समाजवादी नेता आदरणीय श्री मंगनीलाल मंडल जी को अध्यक्ष बनाया गया है। सर्वप्रथम किसी अतिपिछड़ा को प्रदेश अध्यक्ष बनाने का गौरव राजद को ही हासिल हुआ है। सनद रहे, देश में राजद ही सर्वप्रथम एवं अकेली ऐसी पार्टी है जिसने अपने संगठन में दलितों और अतिपिछड़ों के लिए आरक्षण लागू किया हुआ है। हम जुबानी खर्च नहीं करते बल्कि वास्तव में सामाजिक न्याय की अवधारणा को धरातल पर उतारते है। हमें आशा ही नहीं पूर्व विश्वास है कि श्री मंगनीलाल मंडल जी के नेतृत्व में प्रदेश राजद नई उचाईयों को छुएगा।निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री जगदानंद सिंह जी का कार्यकाल सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन के लिए सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में भी जिस कर्मठता, समर्पण, त्याग, अनुशासन एवं लग्न के साथ इस महत्ती ज़िम्मेवारी का निर्वहन किया वह वर्णन से परे है।*झारखंड दैनिक समाचार, पटना*
बिहार में राजद ने अतिपिछड़ा के हाथ में सौंपा पार्टी कमान
