तोपचांची प्रखंड के सैंकड़ों महिलाओं ने जदयू पार्टी की ली सदस्यता।

गोमो। शनिवार को कतरास श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। सदस्यता ग्रहण करने वाली सभी महिलाओं ने जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जदयू झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो तथा प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह पर आस्था व्यक्त करते हुए जदयू पार्टी की सदस्यता ली। सदस्यता ग्रहण करने वालों में शिला देवी, शकुंतला देवी, सीता देवी, जयंती देवी, चंपा देवी, गुड़िया देवी, मीरा देवी, प्रमिला देवी, कोमल देवी,जमनी देवी,हेमंती देवी, गायत्री देवी,जीवानी देवी, पार्वती देवी, बसंती देवी, मुनिया देवी, धनेश्वरी देवी,लिलाबती देवी, मीरा देवी,आदि सैकड़ों महिलाएं हैं। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जदयू पार्टी से जुड़ रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू पार्टी टुंडी विधानसभा में एक मजबूत विकल्प के रूप में दिखाई देगी। श्री सिंह ने कहा कि टुंडी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन के लिए आप सभी समर्पित भाव से चुनाव में लग जाएं, ताकि जदयू पार्टी टुंडी विधानसभा क्षेत्र में अपना परचम लहरा सके। इस अवसर पर जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी,जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप,जदयू नेता तारा बाबू,सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment