विधायक आवास में डीजे की धुनों पर थिरक रहे थे लोग, खुब उड़ाया अबीर गुलाल रंगों से हुआ सराबोर।

आदिवासी एक्सप्रेस- संवाददाता-अबुल कलाम टंडवा: (चतरा) सिमरिया विधानसभा के विधायक आवास में छायी होली की मस्‍ती, रंगों में सराबोर हुए युवा, जमकर झूमे रंगों के पर्व होली पर सोमवार को टंडवा शहर से लेकर देहात के लोगों ने शामिल होकर होली खेली। बच्‍चे, बढ़े व बुजुर्ग सब होली के रंग में नजर आए। इसमें महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं। युवतियों व महिलाओं ने। डीजे पर होली के गातों ने सबने। रंगों की मस्‍ती में सब होली के रंग में सराबोर हो गए।

विधायक किशुन कुमार दास, प्रखंड विकास पदाधिकारी रंथू महतो, भाजपा कार्यकर्ता, बुद्धिजीवियों, के अलावे बहुत सारे लोगों के बीच डीजे की धुनों पर थिरक रहे खूब गुलाल उड़ाया। गली माेहल्लाें से आये हुए लोग। बच्चों में खासा उत्साह था। रंग तो तरह-तरह के थे, लेकिन केसरिया रंग सब पर भारी पड़ा। इस बार केसरिया रंग का ज्यादा ही उपयोग हो रहा है।

भाजपा के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। छोटी होली पर संवेदनशील इलाकों में भी सौहार्दपूर्ण वातावरण है। एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं, डीजे पर जमकर थिरके। सेल्फी लेकर युवाओं ने इंटरनेट मीडिया पर खूब फोटो पोस्ट किए।

Related posts

Leave a Comment