दीप नारायण सिंह पर आस्था रखते हुए दर्जनों सामाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का सदस्यता ग्रहण किया।

गोमो। बुधवार को श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में जदयू पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। सभी ने जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , जदयू झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो तथा प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह पर आस्था रखते हुए फटामहुल पंचायत के सीमा देवी के नेतृत्व मे लालचक एवं खेपचाटांड़ के दर्जनों समाजिक महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा । इस अवसर पर टुंडी विधानसभा क्षेत्र से सदस्यता ग्रहण करने वाली अंजु देवी, यशोदा देवी, बिल्लु देवी,मालती देवी,ममता देवी,नमिता देवी,देवकी देवी,गीता देवी ,चायना देवी,अनिता देवी,रीता देवी ,लीला देवी,सुलोचना देवी,मोहीनी देवी,सेफाली देवी,आरती देवी,रुबी देवी,सोनाली देवी,बसंती देवी,बबीता कुमारी,मीना देवी,आदि दर्जनों समाजसेवी महिला कार्यकर्ताओं ने जदयू का दामन थामा । इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं जदयू पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में जदयू पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में झारखंड प्रदेश में दिखाई देगी। श्री सिंह ने कहा कि दिनांक – 23 जुलाई को बाघमारा प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार और सरकारी योजनाओं में हो रही लुट के विरुद्ध “हल्ला बोल, पोल खोल” कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु हजारों की संख्या में बाघमारा प्रखंड कार्यालय चलें। यह आंदोलन गांव – गरीब, मजदूर – किसान भाइयों की लड़ाई है। इस अवसर पर जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह,बाघमारा प्रखण्ड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास,गंगा प्रसाद शर्मा,सीमा देवी,सरीता देवी,सुभाष सिंह आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment