गोमो। तोपचांची प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं के बीच बकरी एवं बकरा का वितरण किया गया। इस दौरान प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मोदी ने कहा कि आज सरकार की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 15 यूनिट लाभुकों के बीच 4 बकरी और एक बकरा इकाई का वितरण किया गया है। बकरी पाकर सभी लाभुक महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश एक्का,राकेश भूषण सिंह अंचल अधिकारी, प्रमुख आनंद कुमार, जितेन्द्र पाण्डेय, मोहम्मद मनौवर , सहित बाहरी संख्या में लाभुक शामिल थे।
