शराब त’स्करी के लिए नशीला पेड़ा खिलाकर वाहन लू’टने वाले गिरोह का भंडाफोड़,

देवघर संवादाता

देवघर पुलिस ने शराब तस्करों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो नशीला पेड़ा खिलाकर वाहन लूटते का काम करते थे। पुलिस ने इस गिरोह में शामिल दो महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए देवघर एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि इस गिरोह के सदस्यों द्वारा 23 नवंबर के दिन बिहार के नौगछिया से देवघर जाने के नाम पर एक स्कोर्पियो बुक किया गया। देवघर आने के क्रम में मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के बलवा मोड़ में गिरोह के सदस्यों द्वारा स्कोर्पियो लूट लिया गया। इस घटना के संबंध में मारगोमुण्डा थाना में एक एफआइआर दर्ज कराया गया था। पुलिस ने इस मामले में धनबाद के रहने वाले 32 वर्षीय विनय विश्वकर्मा, रांची के 28 वर्षीय सूरज कुमार, नालंदा के रहने वाले 20 वर्षीय विशाल कुमार, मोतिहारी के रहने वाले 21 वर्षीय लड्डू पांडेय उर्फ छोटू, 44 वर्षीय रिमझिम देवी और बेतिया की रहने वाली 19 वर्षीय अंजलि कुमारी उर्फ राधा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

Leave a Comment