फू– सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति की गई जान

संवादाता चरही

चरही। बुधवार की शाम को चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत चरही ओवरब्रिज के समीप हुई दुर्घटना में एक बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हजारीबाग से चरही की ओर आ रहे युवक परमेश्वर महतो पिता कजरू महतो उम्र लगभग 30वर्ष  की दुर्घटना में मौत हो गई। मृत व्यक्ति इंद्रा पंचायत के तरवाटांड़ टोला का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार परमेश्वर महतो अपनी बाइक जेएच 24 एच 5424 से चरही की ओर आ रहा था पीछे से किसी अज्ञात वाहन के द्वारा चकमा खा गया और उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर डिवाइडर से जा टकराई।घटना के बाद इसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद एंबुलेंस से घायल व्यक्ति को हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गई। जिसके बाद गुरुवार को उसका अंतिम संस्कार बोकारो नदी में किया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्ची को छोड़ गया। वहीं इस दुखद घटना के बाद लोगों ने शोक व्यक्त किया शोक व्यक्त करने वालों में इंद्रा पंचायत के पूर्व मुखिया दशरथ महतो,भोला कुमार महतो, नंदलाल महतो,भोला कुमार नाथ,बबलू, संतोष,जितेंद्र,राजेंद्र,पवन,सहदेव,अजय प्रकाश,विनय,गोलू,दिनेश,राहुल,रोहित,धीरज,अभिषेक,नरेश, पंकज, सुकुल रजक, विश्वनाथ महतो, जगदीश महतो,सेवा महतो कमलाल मास्टर,छोटू महतो शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment