दीप नारायण सिंह में आस्था व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जदयू की सदस्यता ली।

गोमो। श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जदयू तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पाण्डेय ने किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह उपस्थित हुए। मिलन समारोह में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा सिंदवारटांड निवासी सामाजिक कार्यकर्ता गंगा प्रसाद शर्मा एवं तोपचांची प्रखंड के सामाजिक महिला कार्यकर्ता अंजु देवी, उर्मिला देवी और ललिता देवी ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद दे कर बधाई दी और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में जदयू पार्टी को महिलाओं एवं किसानों के बीच मजबूत करने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र – नौजवान, मजदूर- किसान पार्टी से जुड़ रहे हैं। आने वाले 2024 का लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू पार्टी झारखंड में मजबूती के साथ दस्तक देंगी। इस अवसर पर जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दु देवी, अशोक कुमार दास, सुभाष सिंह, पंकज सिंह, शब्बीर अंसारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment