Skip to main content

Birsa Times

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर

-उलिहातू में बिरसा मुंडा को देंगे श्रद्धांजलि
रांची।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 28 मार्च को झारखंड दौरे पर आयेंगे। वह विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे रांची हवाई अड्डा पहुंचेंगे। रांची पहुंचने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे खूंटी जिले के उलिहातू जायेंगे, जहां वे महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इस दौरान वे उनके वंशजों से भी मुलाकात करेंगे। खूंटी से लौटने के बाद उपराष्ट्रपति रांची स्थित राजभवन जायेंगे, जहां वे दोपहर का भोजन करेंगे और कुछ समय विश्राम करेंगे। इसके बाद वे आइआइएम रांची के पुंदाग कैंपस में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।


कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उपराष्ट्रपति देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। उनके इस दौरे को लेकर राज्य सरकार ने रांची और खूंटी जिला प्रशासन को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *