Skip to main content

Birsa Times

रांची समेत कई इलाकों में बारिश से गिरा तापमान, नौ अक्टूबर तक वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट

रांची समेत कई इलाकों में बारिश से गिरा तापमान, नौ अक्टूबर तक वज्रपात और तेज हवा का येलो अलर्ट

रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद बादल छाए और गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली।

मौसम विभाग ने नौ अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न जिलों में गरज के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से मौसम खराब होने के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के बांसजोर में 55.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कई अन्य इलाकों में भी बारिश हुई, जिससे मौसम में नमी बढ़ी और तापमान में बदलाव दर्ज किया गया।

इसी अवधि में राज्य में सबसे अधिक तापमान पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान लातेहार में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मंगलवार सुबह रांची और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। हालांकि, दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद गर्जन के साथ हल्की बारिश हुई। बारिश के चलते तापमान में कमी आई और मौसम सुहाना हो गया। रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस, डाल्टनगंज में अधिकतम 34.6 डिग्री और न्यूनतम 23.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.5 डिग्री और न्यूनतम 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। चाईबासा में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *