Skip to main content

Birsa Times

डायन बिसाही के आरोप में महिला के साथ मारपीट, आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

डायन बिसाही के आरोप में महिला के साथ मारपीट, आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर अपनी चाची के साथ मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हंटरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मीरपुर गांव निवासी हरिवंश यादव का 26 वर्षीय पुत्र अखिलेश कुमार है। पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में चतरा जेल भेज दिया।बताया जाता है कि अखिलेश कुमार पर अपनी चाची बिंदिया देवी के साथ अंधविश्वास के कारण मारपीट करने का आरोप है। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में पुलिस को उसके गांव में होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर विपिन कुमार, एएसआई अजय महतो समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अंधविश्वास के खिलाफ पुलिस का संदेश
डायन-बिसाही के नाम पर किसी महिला को प्रताड़ित करना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है। बीमारी का कारण अंधविश्वास को मानने के बजाय लोगों को समय पर चिकित्सकीय इलाज कराने की जरूरत है। पुलिस की कार्रवाई से गांव में यह संदेश भी गया है कि अंधविश्वास के नाम पर मारपीट करने वालों को कानून से बचना आसान नहीं होगा।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि डायन-बिसाही जैसी अफवाहों पर विश्वास नहीं करें और इस तरह की घटना सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *