Skip to main content

Birsa Times

अवैध लकड़ी के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सेमल व सखुआ बोटा लकड़ी जब्त

अवैध लकड़ी के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सेमल व सखुआ बोटा लकड़ी जब्त

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज
साहिबगंज | 4 अक्टूबर 2026मिर्जाचौकी।
फूलभंगा मंडरो वन क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सेमल एवं सखुआ बोटा लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई मिर्जाचौकी उप वन परिसर पदाधिकारी अंकित झा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फूलभंगा क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में सेमल एवं सखुआ की बोटा लकड़ी बरामद की गई, जिसे वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया।

मामले की जांच की जा रही है तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जब्त लकड़ी के संबंध में यह पता लगाया जा रहा है कि इसे कहां से काटकर लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जंगलों से अवैध रूप से पेड़ों की कटाई, लकड़ी का भंडारण एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वन संपदा की अवैध कटाई एवं तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को दें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *