Skip to main content

Birsa Times

बरहेट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप और एक कार जब्त किया

बरहेट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप और एक कार जब्त किया

-आदिवासी एक्सप्रेस संवादाता
साहेबगंज/बरहेट:
बरहेट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बरहेट बाजार क्षेत्र से भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप और एक कार जब्त की है। पुलिस को देखकर धंधेबाज मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, 22 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि बरहेट बाजार स्थित छोटी मस्जिद के सामने वाली गली में एक हुंडई आई10 कार (पंजीकरण संख्या WB-40S-5431) खड़ी है, जिसमें अवैध सामान लदा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस बल को देखते ही संदिग्ध लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

सशस्त्र बल के सहयोग से जब उक्त कार की विधिवत तलाशी ली गई, तो उसके भीतर से एक बोरा और 5 कार्टन मिले। बोरे से 10 बंडलों में पैक 300 पीस तथा कार्टन से 600 पीस प्रतिबंधित ‘ओनेरेक्स’ (ONEREX) कफ सिरप की बोतलें (प्रत्येक 100 एमएल) बरामद की गईं। कुल मिलाकर 900 बोतल कफ सिरप जब्त किया गया है। पुलिस ने कार और कफ सिरप को जब्त कर थाना ले आई है। इस संबंध में बरहेट थाना में कांड संख्या-128/26 के तहत धारा 21(C)/25/29 एनडीपीएस एक्ट एवं 27/27A ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल:
इस कार्रवाई में स०अ०नि० विक्रम कुमार, स०अ०नि० अरविन्द कुमार दास, स०अ०नि० धनन्जय कुमार मंडल के साथ-साथ बरहेट थाना के सशस्त्र बल एवं नवनियुक्त चौकीदार शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *