Skip to main content

Birsa Times

गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत

गोलमुरी में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराई, 37 वर्षीय युवक की मौत

पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत हो गई। पानी टंकी के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, सुशील बाइक से तेज गति से जा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका बाइक पर से नियंत्रण हट गया और वाहन बिजली के पोल से टकरा गया। जोरदार टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन मौके पर पहुंचे। एक ऑटो चालक और स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुशील शाह को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पैन कार्ड से हुई मृतक की पहचान

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान उसके पास से मिले पैन कार्ड के आधार पर की। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *