Skip to main content

Birsa Times

ज़हरीले सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर

ज़हरीले सांप के काटने से युवक की हालत गंभीर, प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर

बालूमाथ: लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत पुकचु गांव में ज़हरीले सांप के काटने से एक युवक गंभीर रूप से बीमार हो गया। युवक की पहचान 32 वर्षीय राज कुमार उरांव के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब आठ बजे राज कुमार उरांव अपने घर के पास टहल रहा था। इसी दौरान एक ज़हरीले सांप ने उसे काट लिया। सांप के काटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और कुछ ही देर में वह अचेत हो गया।

घटना के बाद परिजन उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. दयानंद कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज जारी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *