बिरनी/गिरिडीह। बिरनी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुबंध पर कार्यरत फार्मासिस्ट सह स्टोरकीपर पंकज सिंह को सीएस ने कार्यमुक्त कर दिया। बीते 18 जुलाई को सीएस ने पत्र जारी कर उक्त जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को डीएचएस की बैठक में समिति के अध्यक्ष डीसी ने उन्हें कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया था। जानकारी के अनुसार 30 मई को जॉच प्रतिवेदन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी के पत्रांक 220 दिनांक 09.06.2026 द्वारा समर्पित प्रतिवेदन से यह स्पष्ट हुआ कि पंकज कुमार सिंह फार्मासिस्ट आरबीएसके (अनुबंध) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी के द्वारा मुख्यमंत्री अस्पताल संचालन एवं रख-रखाव योजना मद से खरीदे गये सामाग्रियों को भंडारपंजी मे संधारित किया गया था। जाँच दल के समक्ष प्रस्तुत भंडारपंजी के अनुसार सामाग्रियों का वितरण किया गया है, किन्तु सामाग्री प्राप्त करने वाले कर्मियों से सत्यापन करने पर यह पता चला कि सामाग्रियों का उठाव उनके द्वारा नहीं की गई है और न ही उनके द्वारा भंडारपंजी पर हस्ताक्षर किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी के पत्रांक 220 दिनांक 09.06.2026 के द्वारा सूचित किया गया है कि पंकज कुमार सिंह के द्वारा भंडारपंजी मे स्वंय हस्ताक्षर कर दिया गया था। जिससे स्पष्ट है कि पंकज कुमार सिंह फार्मासिस्ट आरबीएसके (अनुबंध) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी के द्वारा कार्य सम्पादन मे जालसाजी एवं धोखाधडी की गई है। मामले में सीएस ने पंकज कुमार सिंह फर्मासिस्ट को आरबीएसके (अनुबंध) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिरनी को कार्य मुक्त करने संबंधी डीसी को अनुशंसा किया था। 18 जुलाई को डीएचएस की बैठक डीसी ने पंकज सिंह को कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया। इधर चिकित्सा प्रभारी ने सीएस के पत्र के आलोक में पंकज सिंह को कार्यमुक्त करते हुए राजेंद्र पासवान को स्टोरकीपर का कार्य सौंपा है। वहीं दूसरी ओर दिनेश तुरी ने बताया कि सीएस ने पंकज सिंह को कार्यमुक्त तो कर दिया परंतु उन्होंने जीतने पैसे का गड़बड़ी किया तो वह सरकार के खाते में सुध समेत जमा करे तथा पैसे का गोलमोल करने के आरोप में सीएस उसपर प्राथमिकी दर्ज करे।
जालसाजी एवं धोखाधड़ी करने वाले स्टोरकीपर को सीएस ने किया कार्यमुक्त
- July 23, 2026
0
20
Less than a minute
You can share this post!
administrator
