गोमो में ईद उल अजहा पर्व शांति एवं शौहाद्र वातावरण में मनाया गया। 

गोमो में ईद उल अजहा पर्व शांति एवं शौहाद्र वातावरण में मनाया गया।

 

गोमो।

धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड अंतर्गत गोमो तथा आसपास के गांव में रविवार को ईद उल अजहा पर्व बेहद शांति एवं शौहाद्र वातावरण में मनाया गया। इस दौरान तोपचांची लोको बाजार पुरानी बाजार लालू डीह ईद गाह सुकुडीह घुनघुसा चितरो आदि गांव में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।

लोको बाजार जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद मकसूद कासमी के द्वारा नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी जगहों पर देश में आपसी भाई चारा एवं अमन व शांति के लिए दुवाएं मांगी गई। तथा एक दूसरे को गले लगा कर ईद उल अजहा की मुबारक बाद दी गई। इस दौरान लोग अपने अपने घरों में जाकर जानवरों की कुर्बानी दी। मौके पर गोमो उत्तर पंचायत के मुखिया संजय सिंह मुन्ना के द्वारा सभी मुस्लिम भाइयों को ईद उल अजहा की ढेर सारे शुभकामनाएं दिए गए। त्योहार को लेकर तोपचांची थाना तथा हरिहरपुर थाना पुलिस काफी चुस्त दुरुस्त दिखे।

Related posts

Leave a Comment