लखीसराय/कजरा
डॉआर लाल गुप्ता
जमालपुर किऊल रेलखंड के कजरा रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर लगे ठंडा पेयजल का मशीन यानी वेंडिंग मशीन के पास में जलजमाव होने के कारण गंदगी का सैलाब फैल गया है। जो बीमारी का आमंत्रण देता नजर आता है।
हालांकि समय-समय पर मालदा डिवीजन के डीआरएम एवं अन्य रेल पदाधिकारी का आगमन विभिन्न स्टेशनों पर होता रहता है और उन्हें स्टेशन परिसर में हो गई कमियों की ओर ध्यान आकर्षित भी कराया जाता है। बावजूद इसके ससमय उक्त समस्या को निदान नहीं करना रेलवे प्रशासन की लापरवाही की ओर इशारा करती है।
“पानी निकास का नहीं है साधन
ठंडा पेयजल के मशीन से गिरने वाले पानी का समुचित निकास नहीं रहना वहां पर जल जमाव का कारण है। चिलचिलाती धूप में जहां लगभग 35 से 42 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान हो रहा है ऐसे में पानी की चाहत रेल यात्रियों को ज्यादा ही जरूरी हो जाता है। जिससे वे जल की मशीन की बॉडी ही नहीं बल्कि पास में रखा जनरेटर का बॉडी में भी जंग लग रहा है जिसका समय रहते समुचित समाधान करने की जरूरत है।
रेल यात्री सूरज कुमार संजय कुमार मनोज राम कमलकांत उर्फ़ टुनटुन , जिले के जन सुराज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष माधुरी चौधरी दर्जनों लोगों ने रेल विभाग से उक्त समस्या का निदान करने का गुहार लगाया है।
