उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों ने अबूआ आवास की लिस्ट में गड़बड़ी को लेकर उपायुक्त धनबाद को सौंपा ज्ञापन।

गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत रामा कुंडा पंचायत के उप मुखिया तथा वार्ड सदस्यों ने उपायुक्त धनबाद के नाम अबुआ आवास योजना में घोर अनियमितता के संबंध में एक पत्र लिखा है। जिसमें लिखा गया है कि तोपचांची प्रखंड के रामा कुंडा ग्राम पंचायत के मुखिया के द्वारा अबूआ आवास योजना में लाभुकों के चयन में भारी अनियमितता बरती गई है। ग्राम सभा के वित्तीय वर्ष 2023 – 2024 और 2024 – 2025 में लाभुकों के चयन की जो प्रक्रिया होती है उसका पालन नही किया गया है। ग्राम सभा में मुखिया के द्वारा सभी ग्रामीणों से ग्राम सभा के रजिस्टर में पहले हस्ताक्षर करवाया गया है। फिर बाकी के कार्य मुखिया अपने गृह आवास में बैठकर अपने मर्जी से घर में वरीयता सूची बनाकर लाभुकों का चयन किया गया है। साथ ही वर्तमान में ऐसे लाभुकों को भी वरीयता दी गई है जो अयोग्य है। और जो योग्य है उन्हें वरीयता नही दी गई है। पंचायत में कार्यकारणी की बैठक में भी मनमानी करते हैं। ग्राम सभा में वार्ड और उप मुखिया को भी तवज्जो नही दिया जाता है। वर्तमान में ग्राम सभा के माध्यम से अबूआ आवास की जो वरीयता सूची तैयार की गई है वह अनियमितताओं से भरी हुई है। उपरोक्त वर्णित शिकायतों की गंभीरता से जांच करने की मांग की गई है। आवेदन की प्रति उप विकास आयुक्त धनबाद सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची तथा प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार को भी दिया गया है। इस मामले पर मुखिया प्रतिनिधि अमृत रजक से पूछने पर उन्होंने कहा कि मुखिया पर लगाए गए सारे आरोप बे बुनियाद है। अबूआ आवास का लिस्ट में जो गरीब और हकदार है वैसे लोगों को चूना गया है। वहीं प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि रामा कुंडा पंचायत से अबूआ आवास की लिस्ट में गड़बड़ी होने की शिकायत मेरे पास आई है। हमलोग लिस्ट की जांच करेंगे। क्या सही है क्या गलत है जांच के बाद ही पता चल पाएगा। अभी कुछ बताना जल्दबाजी होगी।

Related posts

Leave a Comment