देवघर नगर थाना की पुलिस ने 2 ब्राउन शुगर के नशेड़ीयों को गिरफ्तार किया है 

देवघर नगर थाना की पुलिस ने 2 ब्राउन शुगर के नशेड़ीयों को गिरफ्तार किया है

 

देवघर आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता रामा कान्त मालवीय:-

दिनांक 27.09.2022 की रात्रि को देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली की देवधर नगर थाना क्षेत्र झौसागढ़ी पास लड़कों द्वारा अवैध मादक पदार्थ / ब्राउन सुगर का खरीद बिक्री व सेवन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आलोक में सुभाष चन्द्र जाट, भा०पु०से० पुलिस अधीक्षक महोदय, देवघर के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर देवघर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी व अवैध मादक पदार्थ / ब्राउन सुगर बरामदगी हेतु छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में संलिप्त अपराधकर्मी- 1. संजय कुमार चौधरी 2. अनुभव कुमार राउत को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से कुल 04.40 ग्राम ब्राउन सुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया गया कि ये ब्राउन सुगर मोनू शेख, पे०-घुटु शेख करमाटांड़ से लाकर देवघर में खरीद बिक्री किया जाता है। कांड में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अपराधी का नाम:

1. 04.40 ग्राम ब्राउन सुगर 2. दो मोबाईल फोन।

1 संजय कुमार चौधरी उम्र 24 वर्ष पे० ब्रह्मदेव चौधरी सा०-लालकोठी पुरनदाहा, थाना नगर जिला-देवघर। 2. अनुभव कुमार राउत उम्र 23 वर्ष पे०- राजेश कुमार राउत सा०- राम मंदिर रोड झौसागढ़ी, थाना नगर जिला देवघर। बरामद सामानों का विवरण:

3. एक हिरो आई स्मार्ट मोटरसाईकिल जिसका न0-JH-1087-7326

Related posts

Leave a Comment