देवघर (मिथलेश कुमार): पिछले दिनों भाजपा सांसदों के देवघर आगमन कार्यक्रम में स्वागत के लिए देवघर रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए। अब इसके बाद बवाल मच गया है। ज्ञात हो कि रेड क्रॉस सोसाइटी एक सामाजिक संगठन है। सोसाइटी के किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने पर मनाही है। रेड क्रॉस सोसाइटी के चार कार्य हैं। पहला, मानवता के लिए काम करना। दूसरा, आपदा राहत। तीसरा, आपदा में सहायता और चौथा कम्युनिटी के लिए स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि रेड क्रॉस सोसाइटी राजनीतिक कार्यक्रम में कैसे शामिल हुई? सोसाइटी से जुड़े कई सदस्यों ने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग की है। इन सदस्यों का कहना है कि जिन लोगों ने रेड क्रॉस सोसाइटी का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है, उन पर कठोर कार्यवाई होनी चाहिए।
Related posts
-
सावधान पलामू, चार मई को मंडल डैम का झूठा उद्घाटन ना हो जाए : दीपक
सदर प्रखंड में दीपक और देवेंद्र का सघन जनसंपर्क अभियान, इंडिया गठबंधन को वोट देने की... -
उपायुक्त द्वारा की गई पहल सीढ़ियां भी कर रहीं मतदान के प्रति जागरूक
रिपोर्ट- अविनाश मंडल पाकुड़/मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए चुनाव आयोग कई देशव्यापी... -
जन संवाद का आयोजन कर उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं*
रिपोर्ट- अविनाश मंडल पाकुड़/उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को...