जदयू पार्टी द्वारा खीरु महतो को राज्यसभा में सचेतक बनाएं जाने पर दीप नारायण सिंह ने शोल ओढ़ाकर किया स्वागत।

गोमो।

दिल्ली 6 अगस्त 2024 राज्य सभा सांसद सह जदयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो को जदयू पार्टी द्वारा राज्यसभा में सचेतक बनाएं जाने पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने दिल्ली स्थित आवास पर उन्हें शोल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस दौरान दीप नारायण सिंह ने खीरु महतो से कहा कि यह स्वागत धनबाद जिला जदयू एवं टुंडी विधानसभा क्षेत्र के छात्र – नौजवान, मजदूर – किसान भाइयों की ओर से किया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि खीरु महतो का जदयू पार्टी की ओर से राज्य सभा में सचेतक बनाएं जाने से झारखंड जदयू के कार्यकर्ताओं में खुशी है। इससे पार्टी झारखंड में और अधिक मजबूत होगी। टुंडी जैसे सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के विषय को राज्यसभा में जोरदार ढंग से उठाया जाएगा। खीरु महतो को राज्यसभा में सचेतक बनाएं जाने पर झारखंड जदयू पार्टी की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा को धन्यवाद और आभार व्यक्त करती है। इस दौरान जदयू धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, जदयू धनबाद जिला महासचिव दीपक कुमार महतो, आदि उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment